UPPCL OTS Scheme 2025 

By Manoj

Published On:

Follow Us
UPPCL OTS Scheme 2025 

UPPCL OTS Scheme 2025 : उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है जिसमें बिजली बिल के बकाएदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लेट फीस और ब्याज पर 100% छूट, पुराने बकाए पर 25% तक की छूट, और बिजली बिल को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाती है। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर तीन महीनों तक चलेगी और इसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा।

इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को लेट फीस और पेनाल्टी माफ की जाएगी। साथ ही असामान्य बिजली बिल आने पर पिछले 12 महीनों के औसत बिल के आधार पर भुगतान करने का विकल्प मिलेगा। ग्रामीण उपभोक्ता 500 रुपये मासिक किस्त और शहरी उपभोक्ता 750 रुपये मासिक किस्त में बिना ब्याज बिजली बिल चुका सकते हैं।

UPPCL OTS Scheme 2025  आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • बिल रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • कंज्यूमर नंबर

Hero HF Deluxe सिर्फ ₹27,000 में? जानिए सही दाम, माइलेज और फीचर्स

UPPCL OTS Scheme 2025 में आवेदन कैसे करें:

  • सबसे पहले https://consumer.uppcl.org/wss/ots/ots-form आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां कंज्यूमर नंबर दर्ज करें और अपना राज्य चुनें।
  • बिजली बिल का विवरण भरें जिसमें बकाया और छूट की जानकारी दिखाई देगी।
  • यदि किस्त में भुगतान करना है तो किस्त विकल्प चुनें, अन्यथा एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुने।
  • भुगतान के लिए “भूटान करे” विकल्प पर क्लिक करें।
  • भुगतान करने के बाद रसीद डाउनलोड करें।
  • इसे आप नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र (CSC) या अपने पॉवर हाउस पर जमा करवा सकते हैं।

इस योजना से उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल का भुगतान करने में वित्तीय राहत मिलती है और वे आसानी से अपना बकाया निपटा सकते हैं। यह योजना उपभोक्ताओं को ऊर्जा क्षेत्र में आर्थिक बोझ से जुड़ी परेशानियों से राहत प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम है।

Leave a Comment

WhatsApp