SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025 छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जिसमें कुल ₹90 करोड़ का फंड रखा गया है और लगभग 23,230 मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का चयन किया जाएगा। इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रवृति राशि ₹15,000 से लेकर ₹20 लाख तक दी जाएगी, यह राशि छात्रों की पढ़ाई के विभिन्न खर्चों को कवर करेगी।
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025 के लिए योग्यता
- कक्षा 9 से 12 तक के छात्र
- पूर्वस्नातक (Undergraduate) छात्र
- स्नातकोत्तर (Postgraduate) छात्र
- आईटीआई के छात्र
- मेडिकल के छात्र
- आईआईटी (IIT) के छात्र
- विदेश में अध्ययन करने वाले छात्र भी पात्र हैं।
पारिवारिक वार्षिक आय सीमा:
- स्कूल के छात्रों के लिए ₹3 लाख या उससे कम।
- कॉलेज/ग्रेजुएशन/प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के लिए ₹6 लाख या उससे कम।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbiashascholarship.co.in/ पर जाकर “Apply Now” पर क्लिक कर सारी मांगी गई जानकारी सही से भरनी होगी। जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पिछली मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी और एडमिशन सर्टिफिकेट शामिल हैं।
आवेदन शुरू हो चुके हैं (19 सितंबर 2025) और अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2025 तक है। यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए पढ़ाई का एक सुनहरा अवसर है।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025 की आधिकारिक वेबसाइट देखें।













