Bihar Labour Card Online Registration: बिहार श्रमिक लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2025

By Manoj

Published On:

Follow Us
Bihar Labour Card Online Registration

Bihar Labour Card Online Registration: बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो राज्य के श्रमिकों, मजदूरों और कामगारों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत लेबर कार्ड धारकों को ₹5000 की वार्षिक सहायता समेत साइकिल क्रय, चिकित्सा सहायता, औजार क्रय, विवाह सहायता, भवन मरम्मती अनुदान, मृत्युदर लाभ जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं।

पात्रता

  • आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • भवन एवं सड़क निर्माण, मेस्ट्र्री, बढ़ईगीरी, लोहारगीरी, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, पुल, सड़क, बांध निर्माण कार्य में लगे मजदूर, रेलवे या सरकारी निर्माण कार्य में लगे अस्थायी कामगार आदि आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

9वीं, 10वीं, 12वीं के छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप—जानें कैसे मिलेगा फायदा Free Laptop Yojana 2025

Bihar Labour Card Online Registration आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • 90 दिनों तक कार्य करने का प्रमाण पत्र या स्वयं घोषणा पत्र

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bocwscheme.bihar.gov.in/home या https://blrd.skillmissionbihar.org/#/ पर जाएं।
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए प्रिंटेड फॉर्म को सही भरकर अपने जिला रोजगार सहायक के पास जमा करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में आधार से पहचान सत्यापन, दस्तावेज अपलोड और आवेदन सबमिट करना होगा।
  • आवेदन के बाद कर्मचारियों को लेबर कार्ड जारी किया जाएगा जिससे वे विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

लाभ

  • वार्षिक वस्त्र सहायता ₹5000
  • साइकिल क्रय योजना ₹3500
  • वार्षिक चिकित्सा सहायता ₹3000
  • औजार क्रय योजना ₹15,000
  • विवाह के लिए वित्तीय सहायता ₹50,000
  • भवन मरम्मती अनुदान ₹20,000
  • मृत्यु लाभ: स्वाभाविक मृत्यु पर ₹2,00,000, दुर्घटना मृत्यु पर ₹4,00,000

लेबर कार्ड धारक के बैंक खाते में सीधे लाभ राशि डेविट की जाती है, जिसके लिए DBT लिंक आवश्यक है।

यह योजना बिहार के सभी श्रमिक वर्ग के लिए आर्थिक सुरक्षा एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

Leave a Comment

WhatsApp