Bihar Berojgari Bhatta Yojana: बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 के अंतर्गत राज्य के 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना मुख्यमंत्री नितीश कुमार की महत्वकांक्षी सात निश्चय के तहत चलाई जा रही है, जिसमें बेरोजगार युवाओं को दो साल तक कुल ₹24,000 का फायदा मिलेगा।
पात्रता
- आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- उम्र सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कम से कम 12वीं पास या ग्रेजुएट होना चाहिए।
- आवेदक बेरोजगार होना चाहिए, न कि किसी सरकारी, निजी या स्वरोजगार में नियोजित।
Bihar Berojgari Bhatta Yojana आवश्यक दस्तावेज
- 12वीं/इण्टर या ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- एसएलसी/सीएलसी प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक जिसमें खाता संख्या और IFSC कोड हो
e-Shram Card: सरकार दे रही है ₹2 लाख का फायदा, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर “New Applicant Registration” के तहत रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
- दस्तावेजों का सत्यापन जिले के DRCC ऑफिस में 60 दिनों के भीतर अनिवार्य है।
- सत्यापन के पश्चात भत्ता सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।
जिला विशेष DRCC ऑफिस के पते
अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी जैसे सभी जिलों में DRCC कार्यालय मौजूद हैं जहां दस्तावेज सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
यह योजना विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो पढ़ाई पूरी करके बेरोजगार हैं और आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।














My name is Sonu kumar