Bihar Police New Vacancy 2025 के तहत प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर, और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के कुल 4128 पदों पर भर्ती होनी है। ये भर्ती Central Selection Board of Constable (CSBC) द्वारा कराई जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 5 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन होगी। पदों की योग्यता 12वीं पास (Intermediate) निर्धारित है, जबकि मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) भी जरूरी है।
आयु सीमा 01/08/2025 के अनुसार सामान्य और EWS के लिए 18-25 वर्ष, BC/EBC के लिए पुरुषों का अधिकतम 27 वर्ष, महिलाओं के लिए 28 वर्ष, SC/ST के लिए 30 वर्ष है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। लिखित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक प्रश्न पूछे जाएंगे।
9वीं, 10वीं, 12वीं के छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप—जानें कैसे मिलेगा फायदा Free Laptop Yojana 2025
फीस सभी वर्गों के लिए ₹100 है। फ़िजिकल टेस्ट में दौड़, ऊँचाई, छाती माप, लम्बी कूद, और गोली फेंकने जैसे मानक तय हैं। वेतनमान ₹21700 से ₹69100 तक निर्धारित है।
Bihar Police New Vacancy 2025 Online Links
ऑनलाइन आवेदन के लिए अधिकारिक वेबसाइट CSBC https://apply-csbc.com/csbc_3_25_mv1/applicationIndex उपलब्ध है। विस्तृत सूचना और ऑफिसियल नोटिफिकेशन https://csbc.bihar.gov.in/Advt/Advt-03-2025-Prohibition-Jail%20Warder-Mobile%20Squad-Constables.pdf से डाउनलोड करें।
यह भर्ती बिहार में पुलिस विभाग में स्थायी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण मौका है। सभी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें.













