बिहार जीविका योजना का नया अपडेट 2025: Jeevika Yojana Scheme Payment और स्टेटस कैसे चेक करें

By Manoj

Published On:

Follow Us
Jeevika Yojana

Jeevika Yojana Scheme Payment: बिहार सरकार ने जीविका योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी जारी की है। 2025 में योजना का पैसा आवेदकों के बैंक खातों में भेजना शुरू हो चुका है। सरकार ने नयी बेनेफीसियरी लिस्ट भी जारी कर दी है। बिहार की महिलाएं जो जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, उन्हें ₹10,000 से लेकर ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

Jeevika Yojana Scheme का उद्देश्य

जीविका योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनके स्वरोजगार को बढ़ावा देने का काम करती है। यह योजना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लोन और आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे वे अपने छोटे उद्योग और व्यवसाय शुरू कर सकें।

Jeevika Yojana का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

  • जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं जिनका नाम लिस्ट में है।
  • जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो ।
  • मोबाइल नंबर सही तरीके से लिंक हो।
  • जो पहले से Jeevika Loan/Support Plan में भाग ले रही हैं।

Birth Certificate Apply Online: नया जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन शुरू

बिहार जीविका योजना का पैसा चेक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन नंबर
  • आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • जन्मतिथि
  • बैंक खाता पासबुक

Jeevika Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • बिहार जीविका योजना की स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://brlps.in/ पर जाएँ।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर “Reports” टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Analytical Reports” विकल्प सेलेक्ट करें।
  • फिर “Self Help Group (SHGs)” पर क्लिक करें।
  • “Database” विकल्प चुनें।
  • अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गाँव चुनें।
  • आपके सामने संबंधित जिले की जीविका सदस्य सूची खुल जाएगी। यहाँ आप अपना नाम ढूँढ सकते हैं।

Jeevika Yojana 2025 की विशेषताएं

  • महिलाओं को ₹10,000 की शुरुआती आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता।
  • कम ब्याज पर लोन की सुविधा।
  • प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर।

यह योजना बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका देती है।

Leave a Comment

WhatsApp